Latest Update
    Welcome To Govt. Nehru P.G. College, Dongargarh        

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


Venue : शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़
Date : 05-06-2025
 
Story Details
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का लिया संकल्प
     शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़ में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वाधान में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ई.व्ही. रेवती के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना, को ध्यान में रखकर महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों को रोपण किया एवं पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 
      महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती रेवती ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं, हर दिन पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। महाविद्यालय सहित अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए हमें निरंतर जागरूक होना होगा। आज के समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की क्षति जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करना अत्यंत आवश्यक है।  
      कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एच.आर.पदमें, सहा.प्राध्या. जी.के. यादव, बेदप्रकाश साहू, ग्रंथपाल नितेश तिरपुडे़, अ.व्या. ऋचा अग्रवाल, मनीषा भेडिया, मंजू धनकर, कर्मचारीगण नितिन शांडिल्य, के.जी. सोनकर, सुशील सोनवानी, संदीप गजभिये, शैलेन्द्र यादव, चित्रा खोब्रागढे़, प्रिति सहारे, वरिष्ठ छात्र अमन नामदेव, डाकेश्वर वर्मा सहित एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. ईकाई के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।