Latest Update
    Welcome To Govt. Nehru P.G. College, Dongargarh        

साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


Venue : शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़
Date : 03-06-2025
 
Story Details
 साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नेहरू महाविद्यालय में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस
 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 3 जून मंगलवार को शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ईकाई के संयुक्त तत्वाधान शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ई.व्ही. रेवती के निर्देशन में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य सहित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने साइकिल दिवस 2025 की थिम - स्थाई भविष्य के लिए साइकिल चलाना, को ध्यान में रखकर महाविद्यालय परिसर में साइकिल चलाकर साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘फिट रहो, हिट रहो का संदेश दिया। 
         महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ई.व्ही. रेवती ने कहा कि साइकिल एक सशक्त माध्यम है, न केवल यातायात के लिए, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी। हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया गया था। तब से यह दिन विश्व भर में मनाया जा रहा है ताकि साइकिल को एक सस्ता, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन साधन के रूप में प्रोत्साहन मिल सके। इस दिवस का उद्देश्य साइकिल चलाने की आदत को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एच.आर. पदमें, सहा. प्राध्या. जी.के. यादव, बेदप्रकाश साहू, ग्रंथपाल नितेश तिरपुडे़ सहित कर्मचारीगण नितिन शांडिल्य, के.जी. सोनकर, सुशील सोनवानी, संदीप गजभिये, शैलेन्द्र यादव, चित्रा खोब्रागढे़, प्रिति सहारे, महेश कोटांगले सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।